फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किया समाज को बांटने का काम: शेर सिंह राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने किया समाज को बांटने का काम: शेर सिंह राणा
विज्ञापन

थानाभवन। नगर के चरथावल रोड पर नवनिर्मित सरकारी गेस्ट हाउस में राजपूत समाज के राजा मिहिरभोज के नाम के आगे गुर्जर सम्राट लिखने पर चौथे दिन भी विरोध में धरना प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय जनता पार्टी के नेता शेर सिंह राणा ने कहा कि भाजपा ने पहले दो वर्गों के बीच समाज का बंटवारा किया। इसके बाद अब हिंदू जातियों को ही आपस में बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार राजपूत समाज को धोखा दे रही है, जिसका उसे जवाब दिया जाएगा। सरकार इतिहास के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी अन्य बिरादरी से उनका कोई विवाद नहीं है। साथ ही मांग की कि सरकार एक कमेटी का गठन करें और इस तरह के मामलों का निस्तारण करने के लिए सर्वसमाज के बुद्धिजीवी लोगों को कमेटी में शामिल किया जाए। आगामी विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि यदि किसी अन्य पार्टी के साथ उनकी विचारधारा मिलेगी तो वह उसके साथ गठबंधन में भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो चुनाव में वह अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। राजपूत समाज के युवाओं का चौथे दिन भी थानाभवन स्थित नवनिर्मित गेस्ट हाउस पर धरना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें