फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख बच्चों ने पी पल्स पोलियो

Mon, 23 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में पल्स पोलियो अभियान के दौरान सवा लाख बच्चों को दवा पिलाई गई, जबकि लक्ष्य करीब ढाई लाख बच्चों को दवा पिलाने का रखा गया था। अब अभियान में छूटे बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सीडीओ वीके सिंह ने शामली सीएचसी से बच्चों को दवा पिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने पोलियो अभियान में लगी टीमों को गंभीरता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान जिले में 683 बूथों पर दो लाख 46 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से रविवार को एक लाख 24 हजार 500 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सपन कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान छूट चुके बच्चों को अब घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व एएनएम को लगाया गया है।
विज्ञापन


अभियान के दौरान प्रयास किया जाएगा कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। अभियान के शुभारंभ के दौरान डा. रामललित वर्मा, डा. जगमोहन, वरुण कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें