पिकअप से कुचल कर बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल
शामली, कैराना। कांधला रोड पर पिकअप से कुचल कर बाइक सवार 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी मामूली रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेने के साथ ही शव का पीएम कराया। बाद में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव भूरा निवासी 45 वर्षीय नरेश भगत अपनी पत्नी के साथ बाइक द्वारा कांधला जा रहा था। कांधला रोड पर ऊंचा गांव के पास वितरित दिशा से आ रही पिकअप ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पिकअप गाड़ी के नीचे फंस गई। वहीं पिकअप गाड़ी से कुचलकर नरेश भगत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया तथा पिकअप को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मृतक के भाई अक्षय कुमार की तहरीर पर पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।