फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर बाइक और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के पूर्वी यमुना नहर पटरी पर बाइक सवार युवक को चार हथियारबंद बदमाशों ने मारपीट करते हुए बाइक, मोबाइल और नकदी लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी इसरार बृहस्पतिवार शाम को बाइक से पूर्वी यमुना नहर पटरी से गुजर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान चार हथियारबंद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए 14 हजार की नकदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, तहरीर आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी जाएगी।
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघा कर ई-रिक्शा लूटी
कांधला। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी रहमतुल्ला ई-रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार शाम को वह कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर सवारियों की इंतजार में खड़ा था। इसी बीच दो युवक पहुंचे रहमतुल्ला से पूर्वी यमुना नहर पटरी पर थोड़ी आगे छोड़ने की बात कही। जैसे ही चालक यमुना नहर पटरी पर पहुंचा, तो आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। चालक को पटरी पर फेंक कर फरार हो गए। उसे बेसुध पड़े देख राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की रिक्शा को किवाना मोड़ से लावारिस हालत में बरामद किया है। आरोप है कि दोनों बदमाश रिक्शा से बैटरी चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें