फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने दी थानों में पशु बांधने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने थानों में पशु बांधने की चेतावनी दी
विज्ञापन

शामली। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन में जाने वाले किसानों एवं भाकियू पदाधिकारियों को रोकने की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस-प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला तो थानों में पशुओं को बांध दिया जाएगा। भाकियू पदाधिकारी अपने परिवार के साथ थानों में डेरा डाल देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को मोहल्ला रेल पार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि पुलिस आंदोलन में शामिल होने वाले किसानों को रोक रही है। जगह-जगह उन्हें रोका जा रहा है तथा घरों में नजरबंद किया जा रहा है। पुलिस किसानों को रोकना बंद करे। यदि 31 दिसंबर तक किसानों को रोकना बंद नहीं किया गया तो भाकियू पदाधिकारी अपने परिवार के लोगों के साथ थानों में डेरा डाल देंगे। पशुओं को भी थाने में बांध दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में अजीत, संजीव राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें