फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-व्यापारियों हितों की रक्षा हेतु संघर्ष के लिए तैयार रहे-

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने अपने हितों की रक्षा के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर सुभाष चौक स्थित प्रांतीय मुख्यालय पर आयोजित बैठक में घनश्याम दास गर्ग ने व्यापारियो के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहा है। गत वर्षों में कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन से व्यापारियों के व्यापार टूट गए है। छोटे कारोबारी भारी संकट में है और व्यापारी अभी तक भी मंदी की मार झेल रहा है। इसके लिए सरकार ने किसी भी प्रकार का आर्थिक राहत पैकेज जारी नहीं किया है। केंद्र सरकार ने एमएसएमई सेक्टर के लिए तीन लाख करोड़ रुपये का आर्थिक राहत पैकेज जारी किया है, मगर छोटे कारोबारियों की अनदेखी की गई है। व्यापारियों के हितों लिए आर्थिक राहत पैकेज नही दिया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से छोटे कारोबारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज जारी करने की मांग की। व्यापारियों ने जीएसटी कर प्रणाली के सरलीकरण करने और पेट्रोल व डीजल को जीएसटी कर प्रणाली के दायरे में लाकर महंगाई पर अंकुश लगाया जाने की मांग की है। बैठक में सुभाष चंद धीमान, राजेश सिंघल, नरेंद्र अग्रवाल, अनुज गोयल, महेश धीमान, शिवांग गर्ग, राजेश जैन, आशु पुरी, वैभव गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें