कैराना। बार एसोसिएशन की वर्ष 2025 की कार्यकारिणी के गठन के लिए नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष व महासचिव पद पर एक एक प्रत्याशी ने अपने नामांकन पत्र खरीदे। मंगलवार तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं।
सोमवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बार भवन में एल्डर कमेटी के चेयरमैन ईशपाल सिंह व सदस्य प्रदीप कुमार जैन, रियासत अली, खडक सिंह चौहान, शगुन मित्तल व मेहरबान अहमद की देखरेख में नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए राम कुमार वशिष्ठ, महासचिव पद के लिए राजकुमार चौहान, कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार व मौहम्मद अखलाक ने अपने नामांकन पत्र खरीदे।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह व श्यामू कुमार, सहसचिव प्रशासनिक पद पर नीरज कुमार, रिजवान अली, अजय कुमार शर्मा व जानशेर अली, वरिष्ठ सदस्य पद पर मजहर हसन तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर मोहम्मद उस्मान व तरसपाल ने नामांकन पत्र खरीदे। 23 दिसंबर को बार भवन में सुबह 9 बजे से मतदान होगा।
न