फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मंडल अध्यक्ष पदों पर 63 दावेदार

Tue, 17 Dec 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी शामली /थानाभवन/ कैराना/ जलालाबाद। भाजपा संगठन के मंडल अध्यक्षों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जिला चुनाव अधिकारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती की देखरेख में हुई। जिले के 12 मंडलों में आठ मंडल अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए । शामली भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए दस, थानाभवन के लिए आठ ,जलालाबाद के लिए छह और कैराना में एक और कैराना ग्रामीण, कंडेला मंडल के लिए 9 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। एलम-कांधला ऊन समेत भाजपा के मंडल अध्यक्षों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को होगी।
विज्ञापन

सोमवार को शामली नगर पालिका परिषद सभागार में मंडल चुनाव अधिकारी सत्यपाल भूरा की देखरेख में चुनाव अधिकारी के समक्ष अमित मित्तल, मनीष भटनागर, रोबिन गर्ग, महेश गोयल, वैभव कुमार, सतीश धीमान, राहुल शर्मा, अजय शर्मा, रवि कश्यप ने नामांकन पत्र दाखिल किए। थाना भवन नगर पंचायत सभागार में निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप के समकक्ष मोहित शर्मा, अशोक कुमार प्रधान, रविंद्र शर्मा ,पवन गौतम, रविद्र गोयल, विशाल ने नामांकन पत्र जमा किए। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेन्द्र चौधरी ,वीरेन्द्र सिहं ,आशीष सिघंल,ब्रिजेश र्वाल्मकी आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद संदीप शर्मा (बॉबी), हरिओम उपाध्याय, विशाल सैनी, चक्रेश राणा, ओम राणा, योगेन्द्र राणा ने नामांकन किया। कैराना कस्बे में गोशाला भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए अतुल गर्ग का नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। कंडेला भाजपा मंडल ग्रामीण के लिए चुनाव अधिकारी आनंद पुंडीर की देखरेख मेें रवि, नीशु, नेत्रपाल सिंह, नाथीराम, जितेंद्र, अरविंद कुमार समेत 9 नामांकन पत्र दाखिल गए। जिला चुनाव अधिकारी कमलावती ने बताया कि जिले भाजपा के 12 मंडल अध्यक्षों में से आठ मंडलों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। झिँझाना मेंवैश्य समाज के अरविंद बंसल ने भी इस बार दावेदारी ठोकी। चुनाव प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि करीब 12 सैनी समाज और करीब 11 कश्यप समाज, दो जाट, दो वाल्मीकि एक गुर्जर तथा एक वैश्य समाज के लोगों ने दावेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें