फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अध्यक्ष-महासचिव पर त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन
शामली में जिला बार भवन में नामांकन पत्रों की जांच करते आयुक्त। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिला बार एसोसिएशन शामली के चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव के पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कनिष्ठ पद पर एक-एक नामांकन पत्र वापस लिए गए। अब 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। मतदान 27 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

जिला बार भवन कार्यालय में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आयुक्त रतन सिंह, नीलम शर्मा और धर्मवीर सिंह के समक्ष नामांकन पत्रों पर आपत्तियां ली गईं और जांच की गई। अध्यक्ष पद ठाकुर रामपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अमरदीप सिंह, उपाध्यक्ष वरिष्ठ पद पर रामेश्वर सिंंह और कनिष्ठ सदस्य पर उर्वशी ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर विजेंद्र कुमार, चंद्रभान सिंह, श्रीपाल सिंह और महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार, सतीश चौहान व चंद्रवीर सिंह के बीच त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होगा। बिजेंद्र कुमार सिंह और चंद्रभान सिंह पूर्व में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे चुके हैं।
चुनाव आयुक्त के मुताबिक जिला बार के कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद दिलशाद, आस माेहम्मद, सहसचिव पुस्तकालय प्रवीण कुमार और नीरज कुमार के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष 20 वर्ष अधिक पर ओमपाल सिंह, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक कृष्णदत्त शर्मा व सत्यनारायण सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम पर रविकुमार कुमार, सन्नी कुमार, वरिष्ठ सदस्य 15 वर्ष से अधिक श्यामलाल, जितेंद्र कुमार, भोपाल सिंह, संदीप विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार मलिक व विशाल गर्ग घोषित किए गए। सहसचिव प्रकाशन अमित कुमार, सहसचिव पुस्तकालय प्रवीण कुमार व नीरज कुमार सहसचिव प्रकाशन पद पर प्रताप सिंह राठौर निर्विरोध घोषित कर दिए गए हैं। आगामी 27 फरवरी को 295 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के लिए सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें