शामली। बैंकों की तीन दिन लगातार छुट्टी होने के कारण त्योहारों पर कैश को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। अब देखना है कि त्योहारों पर बैंकों के एटीएम तीन दिन तक कितनी राहत देंगे। शुक्रवार को भी बैंकों के बाहर एक बजे के बाद कोई कार्य नही किया गया। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद लोगों को एटीएम का सहारा लेना पड़ा। एटीएम पर कैश निकालने को लाइन लगी रही।
शुक्रवार को शहर के बैंक ग्राहकों को एक बजे के बाद कोई सुविधा नहीं दे सकें। किसी बैंक में एक बजे का नोटिस तो किसी में दो बजे का नोटिस लगा मिला। क्योंकि शनिवार को जनपद में विधानसभा चुनाव की मतगणना होने के कारण सभी बैंक कर्मचारियों को दोपहर बाद ट्रेनिंग दी गई। जिसके कारण बैंकों मेें एक बजे के बाद कोई लेन देन नही हो सका।
विज्ञापन
बैंकों के बाहर ग्राहक नोटिस देखते हुए मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। जिसके सभी बैंकों के एटीएम पर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं त्योहारों पर आज से बैंकों की लगातार तीन दिन की छुट्टी होने के कारण ग्राहकों की कैश को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। बैंकों में शनिवार को विधानसभा में मतगणना में ड्यूटी लगने व दूसरा शनिवार की छुट्टी व उसके बाद रविवार की और सोमवार को दुलैंडी की छुट्टी रहेगी।
जबकि त्योहार के समय लोगों को कैश की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है तो वह एटीएम की ओर दौड़ता है। अब देखना ये है कि एटीएम को तीन दिन तक क्या हाल रहेगा। ज्यादातर एटीएम का शुक्रवार को ही लोगों ने कैश समाप्त कर दिया है। शनिवार को एटीएम में कैश मिलेगा या नही इसका पता आज मालूम होगा।