फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलबीर बसपा से निष्कासित

Tue, 05 Jan 2016 12:44 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बसपा के पूर्व विधायक बलबीर सिंह किवाना को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासन का आधार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना बताया गया है। वहीं, बलबीर सिंह का आरोप है कि उनसे कई बार रुपयों की मांग की जा रही थी, जो पूरी नहीं कर सका।
विज्ञापन


सोमवार को बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार झाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि चौधरी बलबीर सिंह किवाना को उच्च निर्देशानुसार पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह आदेश पार्टी हाईकमान स्तर से लिया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में बलबीर को शामली विधानसभा क्षेत्र प्रभारी (प्रत्याशी) घोषित किया हुआ था।
 उधर, इस बारे में उनसे बात की गई, तो उनका दर्द जुबां पर झलक पड़ा। कहा कि करीब नौ साल से बसपा में रहा। कांधला विधानसभा सीट से 2007 में रालोद प्रत्याशी रहे वीरेंद्र सिंह हराकर विधायक चुना गया। कभी पार्टी विरोधी कार्य नहीं किया। जिला पंचायत चुनाव में भी पार्टी के पक्ष में पूरी मेहनत की गई। आरोप है कि पार्टी ने विधानसभा प्रत्याशियों को टिकट बांटने में पक्षपात किया और रुपये देने वालों को टिकट बांट दिए गए। उनसे भी बार बार रुपयों की मांग की जा रही थी। कभी जन्मदिन पर, तो कभी अन्य अवसरों पर रुपयों की मांग होती रही। मांग पूरी नहीं होने पर ही उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चर्चा है कि बलबीर सिंह भी रालोद नेताओं के संपर्क में हैं और जल्दी ही वह भी रालोद में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें