फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्याओं और मंदिरों पर हमले की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया और इसके विरोध में डीएम जसजीत कौर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को विहिप व बजंरग दल जिला शामली के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में लगातार हो रही हिंदुओं की हत्याओं और मंदिरों पर हुए हमलों के विरोध को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने और पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों (हिंदुओं) की रक्षार्थ सुरक्षा नीति सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को दिया। इस दौरान बजरंग दल के जिला सह संयोजक शालू राणा, जिला सह मंत्री भारत भूषण, जिला कोषाध्यक्ष विनोद राणा, नगराध्यक्ष अक्षय मलिक, नगर सह मंत्री निखिल कुमार, नगर सह संयोजक अर्जुन गौतम, रजनीश चौबे, आशीष कुमार, विपिन, तरुण, सूरज कुमार, राहुल, दीपक वर्मा, रितिक अरोरा, सोनू, विशाल भारती, शुभम कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें