फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: शामली में खंभे में उतरे करंट से बीएड के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 28 Jul 2021 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली

सार

पुलिस का कहना है की छात्र का शव विद्युत खंभे के निकट मिला है। उस समय बिजली चालू थी। पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराई।  माना जा रहा है कि छात्र की विद्युत करंट से मौत हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में बारिश के दौरान खंभे में करंट उतरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने घर से सुबह सात बजे बीएड की परीक्षा देने जा रहा था। सुूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


मोहल्ला नया बाजार निवासी 25 वर्षीय निलेश कुमार बुधवार सुबह करीब सात बजे अपने घर से बीएड की परीक्षा देने के लिए जा रहा था। घर से थोड़ी दूरी पर है वीवी इंटर कॉलेज रोड पर विद्युत खंभे के निकट बारिश से भरे पानी में डूबा हुआ छात्र मिला।

लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को बेहोशी की हालत में सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है की छात्र का शव विद्युत खंभे के निकट मिला है। उस समय बिजली चालू थी। पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराई।  माना जा रहा है कि छात्र की विद्युत करंट से मौत हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें