फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां की टिप्पणी से लेखपाल आगबबूला, प्रदर्शन

Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/कैराना। केबिनेट मंत्री आजम खां के बयान को लेकर लेखपालों में रोष व्याप्त हो गया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शामली तहसील के लेखपालों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 
विज्ञापन


मंगलवार को लेखपालों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और नारेबाजी की। एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि केबिनेट मंत्री आजम खां ने 29 जुलाई को मुरादाबाद के बिलारी नगर पालिका में कार्यक्रम के दौरान लेखपालों को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति बताकर अमर्यादित टिप्पणी की है।

इससे समस्त लेखपाल संवर्ग का अपमान किया गया है। संघ के शामली तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह और सचिव रामपाल सिंह ने कहा कि शासन की समस्त योजनाओं तथा नीतियों के क्रियान्वयन में लेखपाल अहम भूमिका निभाते हैं। लेखपाल संवर्ग की वेतन, प्रोन्नति, स्थानांतरण की विभिन्न समस्याओं के लंबित रहते हुए भी अपने दायित्वों का पालन करते हैं। 
विज्ञापन


इन परिस्थितियों में भी केबिनेट मंत्री द्वारा लेखपालों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना निंदनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले जनप्रतिनिधियों पर अंकुश लगवाया जाए। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से शैलेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, नकली सिंह, सुरेश शर्मा, पीतांबर सिंह, देवानंद, विपिन कुमार, अनिल कुमार, मेघ सिंह, रविंद्र कुमार, नफीस अहमद आदि रहे।

आजम के खिलाफ की नारेबाजी
कैराना। आजम खां द्वारा लेखपालों को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहने पर लेखपालों में उबाल आ गया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने तहसील में प्रदर्शन किया।

सीएम के नाम एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में लेखपालों पर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए उन पर रोक लगाने की मांग की गई। इस अवसर पर ओमपाल सिंह जिलाध्यक्ष, श्याम लाल सैनी पूर्व सचिव, प्रदीप कुमार कोषाध्यक्ष, राधेश्याम सैनी कोषाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी, यूसुफ, भगत सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें