शामली। शिवरात्रि के बाद मंगलवार को तेज धूप निकलने से मौसम गरम हो गया। शाम होते हुए आकाश में बादल छा गए। थोड़ी देर की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया।
दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल जुलाई माह में अच्छी खासी बारिश रिकार्ड की गई थी। वर्ष 2015 में 507 एम एम बारिश रिकार्ड की गई थी।
इस साल जुलाई माह में 400 एमएम से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है। शिवरात्रि के दिन सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मृृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलूवालिया ने बताया कि अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश होगी।