फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आयुष्मान का ‘आशीर्वाद’ बिक रहा... खरीदोगे

Tue, 17 Dec 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनाने वाले दलाल से की गई बातचीत। स्क्रीनशॉट
विज्ञापन
शामली। आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए भले ही सरकार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं, लेकिन यहां भी दलालों ने ‘डाका’ डाल दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते दलाल 1500 से दो हजार रुपये लेकर 29 से 35 मिनट में कार्ड उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सात दिन की पड़ताल में पता चला कि डेढ़ से दो हजार रुपये में दलाल बिना राशन कार्ड के शस्त्रधारक का भी आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं। यही नहीं, जिस युवक का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया, उसे आयुष्मान के पैनल वाले अस्पताल में दिखाया गया तो उपचार में दिक्कत नहीं आई। युवक का नाम आयुष्मान की सूची में भी शामिल पाया गया। संवाद
n वेस्ट यूपी में चल रहा खेल : पड़ताल में सामने आया कि व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक ग्रुप पर भी दलाल आयुष्मान कार्ड बनाने का धंधा चला रहे हैं। इस नेटवर्क में शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और गाजियाबाद के भी दलाल जुड़े हैं।
विज्ञापन

दलालों की दलील.....

दलाल-1



संवाददाता : भाई मैं शस्त्रधारक हूं और मुझे आयुष्मान कार्ड बनवाना है। कितने में बन जाएगा?

दलाल: 1500 रुपये लगेंगे, आज के रेट हैं, कल बढ़ जाएंगे।



संवाददाता: असली बनेगा न, राशन कार्ड नहीं है मेरे पास?

दलाल: कोई बात नहीं आधार कार्ड भेजो बस।

-

दलाल-दो



संवादददाता : भाई, आयुष्मान कार्ड बनवाना है बन जाएगा क्या?

दलाल : बन जाएगा, 1500 रुपये दे देना।



संवाददाता : राशन कार्ड नहीं है।

दलाल: रुपये भेजो, तुरंत बनाकर देता हूं।



संवाददाता: कोई दिक्कत तो नहीं होगी, इलाज मिल जाएगा न किसी भी अस्पताल में?

दलाल: उसकी पूरी गारंटी मेरी है, चिंता मत करो।

पीड़ितों की पीड़ा


पीड़ित-1



टिटौली गांव के शौकीन ने बताया कि वह 15 दिन से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शामली सीएचसी के चक्कर लगा रहा हैं, मगर सुनवाई नहीं की जा रही। उसे गुर्दे की बीमारी का उपचार कराना है।



पीड़ित-2



काजीवाड़ा के रहने वाले आसिफ ने बताया कि वह तीन बार आयुष्मान कार्ड बनवाने के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुका है, परंतु सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन










आंकड़ों की कहानी



- जिले में आयुष्मान कार्ड धारक : 3.92 लाख



- वृद्ध आयुष्मान कार्ड धारक : पांच हजार



- जिन्हें कार्ड का इंतजार है : तीन हजार




दलाल : 3



संवाददाता: आयुष्मान कार्ड बन जाएगा क्या, राशन कार्ड नहीं है?

दलाल: बन जाएगा, दो हजार रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें