फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक फरवरी से शुरू होगा कंडेला-टपराना बाईपास

Tue, 17 Dec 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दो हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला-टपराना बाईपास 31 जनवरी 2025 में बनकर तैयार हो जाएगा। फरवरी माह में बाईपास हलके और भारी वाहनों के लिए चालू कर दिया जाएगा। इसके चालू होने से शामली जिले को रिंग रोड मिल जाएगी। इसके जरिए दूसरे राज्यों में आने जाने की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दिल्ली- शामली, सहारनपुर, मेरठ-करनाल हाईवे, पानीपत-खटीमा हाईवे के सभी बाईपास चालू है। पानीपत-खटीमा हाईवे और मेरठ करनाल हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला- टपराना बाईपास का निर्माण दो सालो से कार्य चल रहा है। हिसार की निर्माण एजेंसी बाईपास का निर्माण करा रही है। बाईपास के कंडेला, शेखपुरा, कसेरवा, टिटौली के पास उपरिगामी पुल का निर्माण तैयार हो चुके हैं। शेखपुरा से लेकर टपराना गोलचक्कर के पास तक साढे पांच किमी लंबाई की दो लेयर डाल चुके हैं। उपरिगामी पुलो की एप्रोच रोड तैयार की जा रही है। हिसार की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम सिंह ने बताया कि एक फरवरी 2025 से छोटे भारी वाहनों को बाईपास से चालू करने की अनुमति दी जाएगी। कंडेला टपराना बाईपास तैयार हो जाने के बाद शामली की रिंग रोड चालू होगी। हरियाणा- पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली से आने और जाने वाले भारी वाहनों को शामली शहर की बजाय बाहर से ही बाईपास से होकर गुजरेंगे। इससे के अंदर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
यहां से गुजरेंगे वाहन
बाईपास के चालू होने के बाद पानीपत से मेरठ जाने वाले वाहन बलवा बाईपास से होकर जाएगे। दिल्ली से देहरादून और हरिद्धार जाने वाले वाहन बलवा बाईपास से सिभांलका, सेहटा होकर शामली तहसील चौक से मुजफ्फरनगर होकर गुजरेंगे। दिल्ली से सहारनपुर, विकास नगर, जाने वाले वाहन बलवा बाईपास से शामली तहसील से होकर साईंधाम के पास से होकर सहारनपुर रोड पर चले जाएंगे। टपराना गोल चक्कर से करनाल- कुरुक्षेत्र, अंबाला चंडीगढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें