शामली। 10वें राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वीवी डिग्री कॉलेज के प्रांगण में 50 फीट की भव्य विशाल रंगोली बनाई गई।
शनिवार को वीवी इंटर कालेज में उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने मतदाता जागरूक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित सभी अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को एक साथ शपथ दिलाई गई। इस मौके पर महाविद्यालय मेें 50 फीट की भव्य विशाल रंगोली मनाई गई। इसके अलावा वीवी डिग्री कॉलेज के सभागार में मतदाता जागरूकता क्लब ईएलसी चुनावी पाठशाला के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया। प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने सम्मानि किया। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अपने बूथ पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। डीएम ने बच्चों से कहा कि इस वर्ष जिन छात्र-छात्राओं की 18 वर्ष पूर्ण हो गई है, वह अपना नाम मतदाता सूची में अंकित करा लें। मौके पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह स्वीप प्रभारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, डॉ. अजय बाबू स्वीप कोऑर्डिनेटर आदि मौजूद रहे।
रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
शामली। कन्या कल्याण गुरुकुल शिक्षा संस्थान इंटर कालेज भैंसवाल के छात्र छात्राओं ने गांव में मतदाता जागरूक रैली निकाली। छात्रा-छात्राओं ने गांव भर में रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने गत्ते की पट्टियों पर स्लोगन बनाकर चाचा-चाची, दादा-दादी, मत करना वोटों की बरबादी। चाहे घी और खांड़ खाना, वोट डालने जरूर जाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या शिमला देवी ने छात्राओं को मतदान के महत्व को समझाया। रैली में राजेश्वरी, जसबीरी देवी, कुमद, प्रतिभा सिंह, रूचिता सविता रानी, नीरज आदि रहे।
शामली जय जवान जय किसान इन्टर कॉलेज मुडेट में मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्रा?- फोटो : SHAMLI
शामली हिन्दू महिला महाविद्यालाय में मतदाता दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेती छात्?- फोटो : SHAMLI
शामली के वीवी डिग्री कालेज में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली को देखते डीएम और अधिकारी छात्र-छात?- फोटो : SHAMLI
शामली के वीवी डिग्री कालेज में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली को देखते डीएम और अधिकारी छात्र-छात?- फोटो : SHAMLI