फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं पुरस्कृत

विज्ञापन
शामली सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मानित अंक सुधार परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंक सुधार परीक्षा के घोषित रिजल्ट में श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए हैं। कालेज प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने श्रेष्ठ अंक पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में इस बार यूपी बोर्ड परीक्षाएं न होने के कारण सभी छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया गया था। पिछली कक्षाओं के आधार पर छात्रों को अंक दिए गए थे। 31 अगस्त को घोषित हुए यूपी बोर्ड के रिजल्ट में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की सभी 198 छात्राओं की मार्कशीट पर अंक प्रदर्शित नहीं किए गए थे। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने इस बारे में बोर्ड को अवगत कराया था। बाद में बोर्ड से जारी गजट में छात्राओं के अंक भेजे गए थे। बोर्ड ने बाद में छात्र-छात्राओं को अंक सुधार के लिए परीक्षा देने का मौका दिया था।
अक्तूबर माह में अंक सुधार की परीक्षा हुई थी। प्रधानाचार्य ने बताया कि कालेज की हाईस्कूल की 43 छात्राओं ने अंक सुधार की परीक्षा दी थी। कालेज की टॉप टेन सूची में अंतिम देशवाल ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। इसके अलावा अदिति ने 94.5 प्रतिशत, दिव्या वशिष्ठ ने 94 प्रतिशत, सृष्टि शर्मा ने 93.33 प्रतिशत, गुंजन देशवाल ने 92.33 प्रतिशत, सलोनी ने 92.67 प्रतिशत, आयुषी ने 92 प्रतिशत, अवनि ने 91.33 प्रतिशत, दीपांशी मलिक ने 91.17 प्रतिशत, आरवी मलिक और उर्वशी मलिक ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बृहस्पतिवार को कालेज के प्रबंधक सुमित गुप्ता और प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बालिकाओं को पुरस्कृत का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि शेष छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें