फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फोन पर छह गोली मारने की धमकी का ऑडियो वायरल

Sun, 09 Aug 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर छह गोलियां मारकर हत्या की धमकी दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। उधर, धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पांच अगस्त को सुबह करीब 11 बजे वह अपने बेटे और दो बेटियों के साथ ई रिक्शा से घर लौट रही थी। ईदगाह के निकट ई रिक्शा खराब हो गया। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की।
जब उसके बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके बेटे को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच तीन अन्य युवक वहां पहुंचे और बेल्टों से पिटाई की। बाद में मोहल्ला अफगानान निवासी एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर फोन पर छह गोलियां मारकर हत्या करने की धमकी दी गई। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें