एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस व एटीएस की टीम ने कांधला निवासी युवक को पकड़ा है। उसका मेडिकल कराने के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई है। किस मामले में ले गई, इस बारे में जानकारी होने से इंकार किया है।
कार चलाता है इजहार
कांधला निवासी इजहार किराये पर कार चलाता है और कांधला में बस स्टैंड पर अपने चचेरे भाई के साथ साझे में फलों की दुकान भी करता है। कांधला थाने पर उसके विरुद्ध कोई मामला दर्ज नहीं है और इससे पहले कहीं पर पकड़े जाने के बारे में पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया है।
इजहार के परिजनों ने बताया कि वह सुबह किराये पर कार ले जाने की बात कहकर घर से गया था। इससे ज्यादा उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बताया गया है कि टीम ने इजहार के अलावा उसके साथ कांधला के अन्य दो युवकों भी पकड़ा था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।