फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शामली में एटीएस व जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, एक घंटे तक की पूछताछ 

Sat, 24 Jul 2021 04:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस व एटीएस की टीम ने कांधला निवासी युवक को पकड़ा है। उसका मेडिकल कराने के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई है। किस मामले में ले गई, इस बारे में जानकारी होने से इंकार किया है।
 
विज्ञापन
इजहार को गिरफ्तार कर लेकर जाती टीम - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में जम्मू कश्मीर पुलिस व एटीएस की टीम ने जिले के कस्बा कांधला में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीएचसी शामली में मेडिकल कराने के बाद टीम युवक को अपने साथ ले गई है। वहीं स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं युवक को पकड़े जाने को लेकर  कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले में पहुंची जम्मू कश्मीर पुलिस व एटीएस की टीम ने कांधला के मोहल्ला मिर्दगान निवासी इजहार उर्फ सोनू (25)को पकड़ा है। टीम युवक को लेकर कोतवाली पहुंची और करीब एक घंटे तक गोपनीय तरीके से पूछताछ की। इसके बाद शामली पुलिस की तरफ से सीएचसी शामली में मेडिकल कराने के बाद टीम युवक को अपने साथ ले गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के थाना कृष्णानगर थाने की पुलिस टीम थी और युवक के विरुद्ध वहां पर धारा 120 बी, 121 आईपीसी, 3/4 में मुकदमा दर्ज होना बताया जा रहा है, हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस व एटीएस की टीम ने कांधला निवासी युवक को पकड़ा है। उसका मेडिकल कराने के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई है। किस मामले में ले गई, इस बारे में जानकारी होने से इंकार किया है।
 
कार चलाता है इजहार
कांधला निवासी इजहार किराये पर कार चलाता है और कांधला में बस स्टैंड पर अपने चचेरे भाई के साथ साझे में फलों की दुकान भी करता है। कांधला थाने पर उसके विरुद्ध कोई मामला दर्ज नहीं है और इससे पहले कहीं पर पकड़े जाने के बारे में पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया है।

इजहार के परिजनों ने बताया कि वह सुबह किराये पर कार ले जाने की बात कहकर घर से गया था। इससे ज्यादा उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बताया गया है कि टीम ने इजहार के अलावा उसके साथ कांधला के अन्य दो युवकों भी पकड़ा था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें