फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त से मांगा जवाब

Sat, 19 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम ओपी वर्मा ने कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य व जिला समाज कल्याण अधिकारी के लक्ष्यों के सापेक्ष धीमी प्रगति के लिए कड़ी नाराजगी प्रकट की। सहायक श्रमायुक्त से बैठक में अनुपस्थित रहने पर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को बैठक के  दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लागू करने में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने सड़कों, कृषि, पशुपालन, शौचालय, पेयजल, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं, तालाबों का जीर्णोद्धार, विधवा, वृद्धा पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिले के ट्रांजिट हास्टल, निरीक्षण भवन, मेरठ-करनाल फोरलेन, पूर्वी यमुना नहर का पुल आदि निर्माण आदि में तेजी लाने का निर्देश दिया।

सीडीओ ने विकास कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विकास एवं निर्माण कार्यों में निर्धारित लक्ष्य पूरे करने के लिए विचार-विमर्श किया। बैठक में सीएमओ डॉक्टर मंजीत कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार,  जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती, डीपीआरओ महेंद्र कुमार सिंह, डीआईओएस मोहम्मद सिद्दीकी, जिला कृषि अधिकारी आनंद त्रिपाठी, जिला सांख्यिकी अधिकारी जिशान तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें