फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर जिले के प्रेक्षकों ने बैठक लेते हुए कहा कि बूथों पर सकुशल मतदान संपन्न कराने में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। मतदान टोली तथा रिटर्निंग अफसर के मध्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ रहते हुए दायित्वों का निर्वहन करना है।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में विधानसभा कैराना के सामान्य प्रेक्षक मनोज कुमार, शामली के सामान्य प्रेक्षक एचएन गोपालकृष्ण, थाना भवन के सामान्य प्रेक्षक देवेंद्र कुमार रत्न विधान सभाओं में तैनात जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक ली। प्रेक्षकों ने कहा कि बूथों पर सकुशल मतदान संपन्न कराने में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। मतदान टोली तथा रिटर्निंग अफसर के मध्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ रहते हुए दायित्वों का निर्वहन करना है। उन्होंने सभी जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए। डीएम जसजीत सिह ने कहा कि मतदेय स्थलों पर सभी व्यवस्था दुरुस्त हो इसलिए भ्रमण कर व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। कोविड-19 की सेकंड डोज लगने के बाद 3 माह पूर्ण हो गए हैं, वह आवश्यक रूप से अपने बूस्टर डोज जरूर लगवा लें। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई पुस्तक का गहन अध्ययन कर लें। विधानसभा वार मतदेय स्थलों का क्रॉस चेकिंग भी की जाएगी। इसलिए सभी अपने क्षेत्र में अलर्ट रहें। बैठक में एसपी सुकीर्ति माधव, पुलिस प्रेक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, एडीएम संतोष कुमार सिंह सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें