फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आशा-संगिनी कार्यकर्ताओं का सीएमओ कार्यालय पर चार घंटे धरना

Tue, 13 Oct 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करती आशा संगिनी कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
शामली। मानदेय बढ़ाने और मांगों को लेकर आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना दिया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें धरना जारी रखना पड़ रहा है। आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया और संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वे गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और अन्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी पहुंचाने के साथ विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी सहयोग करती हैं। आशाओं ने मानदेय 21 हजार रुपये और संगिनी का मानदेय 26 हजार रुपये देने की मांग रखी। इस अवसर पर सुमित्रा, सरला, सुनीता, प्रमिला और नीतू आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें