फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सरोवर में खड़े होकर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
शामली में हनुमान धाम पर छठ पर्व के दौरान सेल्फी लेतीं युवतियां। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले में छठ पर्व पर हनुमान धाम पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने उदय हुए सूर्य की पूजा-अर्चना की और अनुष्ठान किया। सूर्य को अर्घ्य देते हुए महिलाओं ने अपने पुत्रों की रक्षा के लिए मनोकामना मांगी। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर पकवान, फलों के प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों ने आतिशबाजी, पटाखे छुड़ाकर आनंद लिया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह चार बजे से शहर के श्री हनुमान धाम शिव सरोवर में छठ मैया और उदय होते हुए भगवान सूर्यदेव की विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से प्रवास कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घरों से तरह तरह के पकवान के साथ श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्री हनुमान धाम पर शिव सरोवर में श्रद्धालुओं ने स्नान करके अस्थाई रुप से छठ मैया की स्थापना करके फूलों से सजाया गया। नारियल, फल और पकवान अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं ने शिव सरोवर के किनारे पहले छठ की विधि विधान से पूजा कर अनुष्ठान किया।
शिव सरोवर के जल में खड़े होकर पुत्रों की कामना के लिए उदय हुए सूर्य की पूजा-अर्चना की। पूजा अर्चना अनुष्ठान के दौरान महिलाओं ने मंगलगीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर युगल जोड़ों ने मां और बाप, जेठ- जिठानी और बड़े बुर्जुगों के पैर छुकर आशीर्वाद लिए। बेटों को पकवान और फल का प्रसाद का वितरण कर छठ मैया का 36 घंटे के व्रत का पारायण किया गया। बच्चों ने आतिश बाजी और पटाखे छुड़ाए। मौके पर अनूप श्रीवास्तव- सुलेखा , मनोज श्रीवास्तव- शालिनी, अतुल श्रीवास्तव-रूबी, अनिल कुमार- मधु, राजकुमार-रिंकु, विनोद- गिरजादेवी, शुभम-मंजु, निखिल- बबली, शौर्य- इंदिरादेवी, अमूल - माला, सचिन, नितेश, ऋषभ, अशोक कुमार मौजूद रहे।

शामली में छठ पर्व के दौरान पूजा करतीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में हनुमान धाम पर छठ पर्व के दौरान एक-दूसरे को सिंदूर लगातीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में हनुमान धाम पर छठ पर्व के दौरान तालाब में खडे़ होकर सूर्य भगवान की पूजा करतीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में हनुमान धाम पर छठ पर्व के दौरान लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें