शामली। थानाभवन क्षेत्र के लतीफगढ़ गांव की महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिली। बताया कि गांव में अपात्र लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है।
सोमवार को थानाभवन क्षेत्र के लतीफगढ़ गांव की दर्जनों महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम सुजीत कुमार से मिलकर अपनी विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन देकर अवगत कराया कि सरकार की विभिन्न योजनाएं आती है। अपात्र लोग उस योजना का लाभ उठा लेते है। पात्र लोग सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है।
गांव में ज्यादातर लोगों के यहां शौचालय तक नहीं है। बहु बेटियों को शौचालय के लिए खेतों में जाना पड़ता है। खेतों के माहौल को देखते हुए हर रोज डर लगा रहता है। ग्रामीणों की सुनवाई नही हो रही है। शौचालय के नाम पर पैैसे की मांग की जाती है। गांव में शौचालयों बनवाने की मांग की है।
महिलाओं ने डीएम को यह भी बताया कि गांव में पानी की टंकी है, मगर घरों में पानी नहीं आता है। घरों में टोटियों तक व्यवस्था नही है। मोटे- मोटे पाइप डालरखे है। टंकियों के खुला छूट जाने के बाद गलियों में पानी बहता रहता है।
गांव की कच्ची सड़क होने पर गंदगी रहने से बीमार हो रहे हैं। मौके पर मंहेदी देवी कश्यप, सीमा कश्यप, कमलेश, मुुनेश देवी, भौरकली देवी, सोनिया गौतम, बाला, कृष्णा, सुदेश, पोपन देवी, केला देवी, बबली, गीता, इंद्रो, श्यामकली, अनीता, दीपा, कविता, फुरकाना अहमद अली मौजूद रहे।