फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 बूथ पर 5417 को लगे कोरोनारोधी टीके

विज्ञापन
शामली सीएचसी में टीका लगवाने से पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाते लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले मेें चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 38 बूथों पर 5417 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 18 से 44 साल के लोगों को 32 बूथों पर टीकाकरण किया गया। आठ हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 4810 लोगों को टीके लगे। 3637 लोगों को पहली डोज व 1173 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 60.13 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 469 वॉयल खर्च हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा 45 साल से अधिक आयु के लोगों को छह बूथ पर टीके लगाए गए। 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 607 लोगों को टीके लगे, जिनमें 388 पहली डोज और 219 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा। 101.17 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 59 वॉयल खर्च हुई। इस तरह से जिले में 5417 लोगों को टीके लगे हैं।

शामली सीएचसी में टीका लगाती महिला चिकित्सक- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में टीका लगाती महिला चिकित्सक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें