फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में नहीं सुलझी अंकित की मौत की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं सुलझी अंकित की मौत की गुत्थी, पोस्टर्माटम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। खोड़समा गांव के निवासी अंकित की मौत की गुत्थी बुधवार को भी उलझी रही। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। घटनास्थल के पास देखे गए युवक का भी अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
अंकित की जेब से मिली बैंक पासबुक के अनुसार में मंगलवार को करीब 12:15 बजे बिडौली के बैंक में एक हजार रुपये जमा किए गए थे। बैंक में पैसा जमा करने के बाद अंकित को काठा पुल के पास कोल्ड ड्रिंक पीते देखा गया। जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद है। कोई उसके साथ नहीं दिखाई दे रहा। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक व्यक्ति घटनास्थल के पास देखा गया। जो अपने साथी (अंकित) की तबीयत खराब होने और गाड़ी लेने जाने की बात कहते हुए निकल गया था। इसके अलावा अंकित जैकेट, जूता और जुराब पहने हुए था। जबकि शव के पास केवल चप्पल मिली थीं। अंकित का मोबाइल भी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन का कहना है कि अंकित की फोन पर उसके भाई से हुई बात हुई थी। तब अंकित ने बताया था कि उसके दोस्त आए हुए हैं और वे दावत मांग रहे हैं। अंकित ने अपने भाई को भी बुलाया, मगर वह नहीं जा पाया। परिजनों की बात पर विश्वास करें तो घटना स्थल पर कीटनाशक मिली है। माना जा रहा है कि उसमें कोई जहरीला पदार्थ अंकित को दिया गया हो।
पुलिस का कहना है कि अंकित कि कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें