फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड : कलक्ट्रेट में खाप चौधरियों के साथ वार्ता आज

Sat, 12 Sep 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गांव बनतीखेड़ा में पंचायत में मौजूद खाप चौधरी व समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्या के मामले में शुक्रवार शाम उनके आवास बंतीखेड़ा में खाप चौधरियों और समाज के लोगों की पंचायत में निर्णय लिया गया कि शनिवार को दोपहर 11 बजे कलक्ट्रेट में डीएम और एसपी ने वार्ता का समय दिया है। दोनों अधिकारियों से वार्ता के बाद आगे की रणनीति को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह बहावड़ी समेत कई खापों के चौधरी, थांबेदार, बुजुर्ग और समाज के लोग पहुंचे। पंचायत में अंकित को न्याय दिलाने के लिए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि अंकित के परिवार के साथ पूरा गांव और समाज खड़ा है। सभी लोगों ने अपनी बात रखी और आपसी सहमति से निर्णय लिया कि तत्काल किसी आंदोलन या कार्यक्रम की तारीख घोषित करने के बजाय पहले शासन-प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
बाबा श्याम सिंह ने बताया कि डीएम और एसपी ने शनिवार को 11 बजे वार्ता के लिए समय दिया है। कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ होने वाली वार्ता में बालियान खाप के बाबा नरेश टिकैत, गठवाला खाप के बाबा श्याम सिंह और अंतरराष्ट्रीय जाट सांसद के अध्यक्ष मनु चौधरी समेत अन्य खाप प्रतिनिधि पहुंचेंगे।
विज्ञापन

बाबा संजय कालखंडे, सुभाष बालियान, सुरेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी, शोकिंन्द्र सिंह, अजय चौधरी, विदेश मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें