‘अंकित प्रतिभाशाली खिलाड़ी और गायक थे’
परिजनों और समर्थकों ने कहा कि अंकित बालियान सिर्फ प्रतिभाशाली खिलाड़ी ही नहीं थे, बल्कि हरियाणवी संगीत के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनकी असमय हत्या को उन्होंने बेहद दुखद और चिंताजनक घटना बताया। परिजनों का कहना है कि सरकार को परिवार की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए हरसंभव मदद उपलब्ध करानी चाहिए।
अंकित के नाम पर बने प्रवेश द्वार और सार्वजनिक स्थल
परिवार ने मांग की है कि अंकित की स्मृति को स्थायी रूप से जीवित रखने के लिए गांव के प्रवेश पर उनके नाम से एक प्रवेश द्वार बनाया जाए। इसके साथ ही किसी स्कूल, खेल मैदान या अन्य सार्वजनिक स्थल का नाम भी अंकित बालियान के नाम पर रखने की मांग की गई है। परिजनों का कहना है कि इससे आने वाली पीढ़ियां अंकित के योगदान को याद रख सकेंगी।
सरकारी योजनाओं में अंकित के नाम को शामिल करने की मांग
परिवार ने यह भी मांग की है कि सरकार की उपयुक्त योजनाओं में अंकित बालियान के नाम को शामिल किया जाए। परिवार के मुताबिक इससे उनकी स्मृति को सम्मान मिलेगा और युवाओं को खेल और संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
‘निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों पर हो कार्रवाई’
परिजनों ने सरकार से अंकित बालियान हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने और सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि मामले में शामिल हर आरोपी तक पहुंचकर उन्हें सजा दिलाई जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।