फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित बालियान हत्याकांड: गांव पहुंचे डीएम और एसएसपी, बोले- हत्यारों तक पहुंच चुकी है पुलिस, जल्द पकड़े जाएंगे

Sat, 29 Aug 2026 05:26 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: शामली के गांव बंतीखेड़ा के अंकित बालियान की चार हमलावरों ने नौ गोलियां मारकर हत्या कर दी। अंकित हरियाणवी सिंगर थे और रंजिश में हत्या की बात कही जा रही है। परिवार ने डीएम और एसएसपी से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन
अंकित के परिजनों से मिलते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी शनिवार को अंकित बालियान के गांव बंतीखेड़ा पहुंचे। जिलाधिकारी आलोक यादव और पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने अंकित के पिता सतबीर फौजी और अन्य परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने परिवार का दुख साझा करते हुए उन्हें हरसंभव मदद और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन



 

अंकित के घर पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
डीएम और एसपी ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही हैं। संदिग्धों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं और पुलिस हत्यारों के काफी करीब पहुंच चुकी है।
 

अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हत्याकांड के खुलासे में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जांच की लगातार समीक्षा की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने डीएम-एसपी के सामने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग रखी। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है और जल्द ही मामले में ठोस नतीजा सामने आएगा।

 

66 सेकेंड की फुटेज में कैद हुआ मौत का मंजर, 22 सेकेंड में जिंदगी खत्म
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। एक मिनट छह सेकेंड की फुटेज में जिम से बाहर निकलने से लेकर हमलावरों की फायरिंग और उनके फरार होने तक का घटनाक्रम कैद है। वहीं दूसरी करीब पांच मिनट चार सेकेंड की फुटेज में वारदात के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़, लोगों की बातचीत और मौके का माहौल दिखाई दे रहा है। पहली फुटेज में सबसे खौफनाक बात यह सामने आती है कि हमलावरों ने महज 22 सेकेंड के भीतर अंकित को गोलियों से छलनी कर दिया।
 
विज्ञापन

कार के पास पहुंचते ही चार युवकों ने घेरा
सीसीटीवी में अंकित बालियान जिम से बाहर निकलकर अपनी कार के पास पहुंचता दिखाई देता है। वह कार में बैग रखता है और दूसरी तरफ से बैठने की कोशिश करता है। इसी दौरान चार युवक पैदल उसकी ओर आते हैं। अंकित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही चारों उसे घेर लेते हैं और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं।

ये भी देखें...
शामली: भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक निष्कासित, ये तीन संभालेंगे अब जिले में संगठन की कमान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें