चौसाना। गांव खोड़समा में खाना बनाने से इंकार करने पर पति ने अपनी पत्नी से मारपीट कर दी। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्बे के गांव खोड़समा निवासी एक 28 वर्षीय महिला का अपने पति के साथ खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति खेत पर चला गया। आरोप है कि खाना बनाने से मना करने पर पति ने उसके मारपीट की। जिससे क्षुब्ध महिला ने जहरीले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान लिए। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। चौसाना चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।