फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 12 घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि दो दिसंबर को सुबह झिंझाना थानाक्षेत्र में गागोर के निकट मिल रोड पर ईंख के खेत से एक व्यक्ति का गोली लगा शव बरामद हुआ था। शव के निकट गाड़ी खड़ी थी। पुलिस की जांच में शव की पहचान झिंझाना के मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी राजकुमार के रूप में हुई थी, जो वहां खड़ी गाड़ी पर चालक था। घटना की रिपोर्ट थाना झिंझाना पर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तीन दिसंबर को तीन आरोपियों निरंकार निवासी दरगाहपुर, दीपक उर्फ लीला निवासी जिवाना और रोहित निवासी गांव ताना को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया था।
इस घटना में मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ टीनू निवासी गांव दरगाहपुर फरार चल रहा था। पुलिस की तलाश के दौरान प्रदीप 12 दिसंबर को कोर्ट में समर्पण कर जेल चला गया था। पुलिस के आवेदन करने पर कोर्ट से आरोपी का 12 घंटे का रिमांड स्वीकृत हुआ। शनिवार को झिंझाना पुलिस ने सुबह आठ बजे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें