फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो दिन से लापता बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, सामने आई सुसाइड की बड़ी वजह

Thu, 28 Mar 2024 06:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में दो दिन से लापता बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग के सुसाइड करने के पीछे ये बड़ी वजह सामने आई है।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में चौसाना क्षेत्र के प्रधाननगर में दो दिन से लापता 60 वर्षीय एक मजदूर व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव प्रधाननगर में 60 वर्षीय महक सिंह बुधवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने ग्राम प्रधान सहित अन्य को सूचना देकर महक सिंह की तलाश की और रिश्तेदारियों में भी सूचना दी, लेकिन महक सिंह का कोई सुराग नही लगा।

वहीं, परिजनों ने वर्षों से बंद पडे़ कमरे मे जाकर देखा तो महक सिंह फांसी पर लटका मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया। परिजनों ने पुलिस को पीएम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ लोकसभा सीट: सपा में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों का लखनऊ में डेरा, जोर-आजमाइश जारी
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक ने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था, जिस पर परिवार के अन्य सदस्यों की सहमति नहीं थी। जिसके कारण पारिवारिक कलह बना हुआ था और मृतक पांच दिनों से तनाव में भी था। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें