फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली चीनी मिल के सभी गन्ना खरीद केंद्र हुए बंद

Fri, 17 Apr 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली चीनी मिल के अ​धिकारी पेराई सत्र के समापन पर यार्ड का निरीक्षण करते ​ हुए।
विज्ञापन
शामली। त्रिवेणी समूह की शामली चीनी मिल शुक्रवार की देर रात अपना पेराई सत्र समाप्त करके बंद हो जाएगी। मिल अब तक 81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। चीनी मिल देर शाम नोकेन हो गई। गन्ना इकट्ठा करके शुक्रवार की शाम छह बजे मिल को चालू किया जाएगा। मिल के सभी 28 खरीद केंद्र बंद हो चुके है।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल ने पिछले साल 85 लाख क्विंटल गन्ना पेराई किया था। इस साल अभी तक 81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। इस साल पांच लाख क्विंटल गन्ना कम मिला है। शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान ने बताया कि 81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके बृहस्पतिवार की शाम को नोकेन में चली गई है। गन्ना इकट्ठा करके शुक्रवार की शाम को चीनी मिल चलाई जाएगी। मध्यरात्रि के बाद चीनी मिल का पेराई समाप्त करके बंद कर दी जाएगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 95 हजार क्विंटल चीनी का कम उत्पादन हुआ है। जिले की बजाज समूह की थानाभवन 29 मार्च और ऊन चीनी मिल 22 मार्च को अपना पेराई सत्र समाप्त कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें