फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अनवर जैक हॉस्पिटल में प्रसव पूर्व भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में एजेंट पकड़ा

विज्ञापन
शामली कोतवाली में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आरोपी रगीब । संवाद
विज्ञापन
- हरियाणा की पानीपत की पीसीपीएनडीटी की टीम ने मारा छापा, 23 हजार रुपये में कराई गई जांच
विज्ञापन

- अल्ट्रासाउंड सेंटर पर निजी चिकित्सक खुर्शीद अनवर है ऑपरेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरियाणा के जनपद पानीपत के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शामली में कैराना रोड स्थित अनवर जैक हॉस्पिटल पर छापा मारकर प्रसव पूर्व भ्रूण लिंग परीक्षण का मामला पकड़ा है। टीम ने एजेंट को पकड़कर उसके कब्जे से लिंग परीक्षण के नाम पर लिए गए 23 हजार रुपये बरामद किए। एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
जनपद पानीपत के पीसीपीएनडीटी के नोडल ऑफिसर डॉ. अभय नंदन व डॉ. ललित, सीएचसी न्योलथा की चिकित्साधिकारी डॉ. ज्योति दहिया ने शामली के एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार को साथ लेकर कैराना रोड स्थित अनवर जैक हॉस्पिटल पर छापा मारा। एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार की तरफ से देर रात शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि पानीपत की टीम को शामली में कुछ लोगों द्वारा हरियाणा से आए मरीजों का प्रसव पूर्व गर्भ में लिंग परीक्षण कराने की सूचना मिली थी, जो पीसीपीएनडीटी का उल्लंघन है। उन्होंने इस मामले में रगीब निवासी गांव बंतीखेड़ा से संपर्क किया।
विज्ञापन

टीम ने एक ग्राहक रेखा निवासी पानीपत जो 13 सप्ताह की गर्भवती है, उसे तैयार किया। रगीब ने लिंग निर्धारण कराने के लिए 23 हजार रुपये की मांग की।
सोमवार को टीम रेखा के साथ शामली पहुंची और रगीब से संपर्क किया तो उसने विजय चौक पर पहुंचने को कहा। इसके बाद रगीब महिला को अनवर जैक हॉस्पिटल ले गया और अल्ट्रासाउंड कराया। इसके बाद महिला को कुछ दूरी पर खड़ी गाड़ी में बुलाया। वहां पर महिला से 23 हजार रुपये लिए और गर्भ में बच्चे का लिंग लड़का बताया। ये 23 हजार रुपये पानीपत में सिविल सर्जन से प्रमाणित कराने के बाद मिथ्या ग्राहक रेखा को दिए गए थे। इसके बाद टीम ने हॉस्पिटल पर छापा मारकर जांच की तो मौके से ऑपरेटर भाग गया, जो बुलाने पर एक घंटे बाद वापस आया। कैश स्लिप पर रगीब ने साइन किए लेकिन पैसे का कोई वर्णन नहीं पाया। ऑपरेटर द्वारा फार्म एफ भी पूरी तरीके से भरा नहीं पाया गया।
एसीएमओ के मुताबिक अनवर जैक हॉस्पिटल बेसमेंट में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में रगीब खान, अनवर जैक अल्ट्रासाउंड सेंटर और उनके ऑपरेटर खुर्शीद अनवर द्वारा मिथ्या ग्राहक का लिंग निर्धारण किया जाना पाया गया। टीम ने मौके से उपलब्ध फार्म एफ की काॅपी का रजिस्टर, कैश स्लिप की द्वितीय प्रति का रजिस्टर सील किया गया और रगीव को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
उधर, डॉ. खुर्शीद अनवर का कहना है कि वहां वे ऑपरेटर हैं। अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक कोई और करता है। भ्रूण लिंग जांच कराने से उनका कोई लेना देना नहीं है।
- पूर्व में शामली में भ्रूण लिंग परीक्षण के पकड़े गए मामले
- 28 मार्च को जलालाबाद में दिव्या पैरामेडिकल अस्पताल में करनाल के झज्जर की स्वास्थ्य टीम ने छापा मारा था। यहां स्वास्थ्य टीम ने भ्रूण लिंग की जांच करते हुए एजेंट अमित को मौके से पकड़ा था।
विज्ञापन

- 28 नवंबर 2024 को शामली में मां सावित्री हॉस्पिटल पर हरियाणा के रोहतक की स्वास्थ्य टीम ने छापा मारकर भ्रूण लिंग परीक्षण पकड़ा था। महिला चिकित्सक नीलम और दो दलाल को गिरफ्तार किया था।

शामली कोतवाली में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आरोपी रगीब । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें