फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई कोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ता सीएम को देंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई कोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ता सीएम को देंगे ज्ञापन
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर 25 जिलों के अधिवक्ता मेरठ में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर ज्ञापन देंगे। मुख्यमंत्री द्वारा समय न दिए जाने पर उनका घेराव किया जाएगा। 25 नवंबर को जेवर में एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को गौतमबुुद्धनगर के दीवानी फौजदारी बार एसोसिएशन के सभागार में हुई केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक से लौटे कैराना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार एडवोकेट ने बताया कि वेस्ट यूूपी के 25 जिलों के अधिवक्ता केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। मेरठ आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर ज्ञापन देंगे। समय न दिए जाने पर मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। 25 नवंबर को जेवर में एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करेंगे। आगामी 17 नवंबर को आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए गौतमबुद्धनगर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें