फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर करना है सोलह श्रृंगार, महंगाई दरकिनार

विज्ञापन
कॉस्मेटिक की दुकान में चूड़ी की खरीदारी करती महिला। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
करवाचौथ पर करना है सोलह श्रंगार, महंगाई दरकिनार
विज्ञापन

शामली। करवाचौथ नजदीक आते ही बाजार सज चुके हैं। बाजार में रौनक देखते हुए दुकानदारों के चेहरे भी खिले हैं। महंगाई के बावजूद महिलाएं उत्साह के साथ खरीदारी कर रही हैं।
कोरोनो के चलते त्योहारों पर अब पहले जैसी बात दिखाई नहीं देती, लेकिन करीब डेढ़ साल बाद अब फिर से जनजीवन सामान्य होने लगा है। ऐसे में महिलाएं करवाचौथ की तैयारियां में जुटी हैं। बाजारों में दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ दिखाई दे रही है। ज्वैलरी, कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकानों पर खरीदारी हो रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि करवाचौथ के बहाने व्यापार बढ़ रहा है, जिससे वह काफी खुश हैं।
विज्ञापन

दुकान पर खरीदारी करती पिंडौरा निवासी रूबी का कहना था कि महंगाई तो है, लेकिन करवाचौथ का त्योहार साल में एक बार आता है। यह सुहागिनों के लिए खास त्योहार है। इस त्योहार पर हर चीज नई पहनी जाती है। साड़ी के साथ मैचिंग ज्वैलरी और चूड़ी खरीदी हैं।
मोहल्ला रामसागर निवासी अनिता ने कहा कि इस बार करवाचौथ पर महंगाई तो बढ़ी है। लेकिन इस त्योहार का इंतजार हमें साल भर रहता है। इसके लिए जमकर खरीदारी करते हैं।
संस्कार ज्वैलर्स के राजेश अग्रवाल का कहना है कि महंगाई का असर करवाचौथ पर कम ही दिखता है। इस दिन का इंतजार महिलाएं सालभर करती हैं। इसके लिए महिलाएं जमकर खरीदारी करती हैं।
एश्वर्य फैशन के मालिक सतीश जैन का कहना है कि ट्रेंड हर साल बदलता रहता है। महंगाई भी लगातार बढ़ती ही है। करवाचौथ की तैयारी के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में बाजार में आकर खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

कॉस्मैटिक दुकानदार दिलशाद का कहना है कि कोरोना के बाद करवाचौथ की खरीदारी से व्यापारियों की उम्मीद बढ़ी है। अब तक बाजार पर ग्रहण लगा था। अब करवाचौथ और उसके बाद दीपावली के त्योहार से यह ग्रहण खत्म होने की उम्मीद है।

कपडे़ की खरीदारी करती महिला।- फोटो : SHAMLI

सराफा की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

कपडे़ की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें