फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 छात्रों के हुए दाखिले, आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूजी के प्रथम वर्ष में दाखिले की दूसरी कट ऑफ मेरिट में दूसरे दिन बृृृहस्पतिवार को 134 छात्र-छात्राओं ने दाखिले लिए। शुक्रवार को दूसरी मेरिट का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए जारी की गई पहली कट ऑफ मेरिट में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। पहली मेरिट के लिए दाखिले की तारीख पहले एक अक्तूबर की थी, लेकिन इसे बढ़ाकर चार अक्तूबर कर दिया गया था। इसके बाद भी अपेक्षित दाखिले नहीं हो पाए। इसके बाद विश्वविद्यालय ने दूसरी कट ऑफ मेरिट जारी की। दूसरी मेरिट के आधार पर आरके पीजी और वीवी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के दाखिला लेने की प्रक्रिया चल रही है।
बृहस्पतिवार को कालेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने दाखिले लिए। आरके पीजी कालेज शामली के कार्यालय अधीक्षक सतेंद्र शर्मा ने बताया कि बीएससी पीसीएम वर्ग में आठ, बीएससी बायो में 20, बीएससी कृषि में 33 और बीकॉम में 47 छात्रों ने दाखिला लिया, जबकि बीएससी पीएसएम में दूसरी मेरिट का कोई नया दाखिला नहीं हुआ। इस तरह से अब तक बीएससी पीसीएम में 160 सीटों के मुकाबले 88 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। बीएससी पीएसएम में 80 सीट के मुकाबले 35, बीएससी बायो में 160 सीट के मुकाबले 100, बीएससी कृषि 240 सीट के मुकाबले 70 और बीकॉम में 160 सीट के मुकाबले 47 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

वीवी पीजी कालेज शामली के बीए प्रथम वर्ष के इंचार्ज प्रताप सरोहा ने बताया कि दूसरी मेरिट में 33 दाखिले हुए। अब तक कुल 512 सीट के मुकाबले 195 दाखिले हुए। बीकॉम प्रथम वर्ष के इंचार्ज वीके जैन ने बताया कि दूसरी मेरिट में मात्र तीन छात्रों के दाखिले हुए। 160 सीट के मुकाबले अब तक 20 छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें