शामली। तीसरी मेरिट के दाखिले की प्रक्रिया के लिए छात्रों को एक दिन और मिल गया है। यूनिवर्सिटी ने तीसरी मेरिट के लिए एक दिन और बढ़ा दिया है। अब दाखिले बुधवार तक चलेंगे। 21 जुलाई को चौथी मेरिट जारी की जाएगी। मंगलवार को तीन कालेजों में दूसरे दिन 78 दाखिले हुए।
जनपद के तीन कालेजों में तीसरी मेरिट के दाखिले दूसरे दिन भी जारी रहे। यूनिवर्सिटी ने अब तीसरी मेरिट के दाखिलों के लिए एक दिन और बढ़ा दिया। अब 20 जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। कालेजों में दाखिलों के लिए भीड़ नहीं बढ़ रही है। जिसके चलते तीसरी मेरिट आने के बाद भी अभी काॅलेजों में कुछ संकायों में तो आधे दाखिले भी नहीं हो पाए हैं।
आरके पीजी कालेज के प्राचार्य कृष्णपाल मलिक ने बताया कि दूसरे दिन कालेज मेें सभी संकायों में 24 दाखिले हुए हैं। जिनमें बीएससी गणित में पांच, बीएससी सांख्यिकी में चार, बीएससी बायो में 11 व बीएससी एग्रीकल्चर में केवल चार दाखिले हो पाए है।
वीवी पीजी कालेज की प्राचार्य वेेदकुमारी ने बताया कि कालेज में बीए में दूसरे दिन 40 दाखिले हो पाए हैं। राजकीय महाविद्यालय कांधला में बीए में 11 व बीएससी गणित में दो व बीएससी बायो में केवल एक ही दाखिला हो पाया है। जबकि कैराना विजय सिंह पथिक में गुरु पूर्णिमा पर अवकाश रखने से कोई दाखिला नहीं किया गया है।