फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी जयंत की जनसभा की अनुमति प्रशासन ने निरस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत की 25 अक्तूबर को थानाभवन में होने वाली जनसभा की अनुमति प्रशासन ने निरस्त कर कर दी। प्रशासन का तर्क है कि सभास्थल गीला है, जिससे मंच धंस सकता है। इसके अलावा सड़क निर्माण कार्य भी चल रहा है। जिससे हादसा होने की आशंका है।
विज्ञापन

चौधरी जयंत ने 7 अक्तूबर को अपने दादा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि हापुड़ के नूरपुर से आशीर्वाद पथ यात्रा की शुरूआत की थी। 25 अक्तूबर को इसी आशीर्वाद पथ यात्रा के तहत थानाभवन के जैदी फार्म हाऊस में उनकी जनसभा होनी है। रालोद नेताओं ने इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। शामली एसडीएम संदीप कुमार ने जनसभा की अनुमति निरस्त कर दी है। जिसमें उन्होंने तर्क दिया है बारिश का पानी भरने से मैदान गीला है। जिससे मंच धंस सकता है। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। भीड़ ज्यादा रहेगी और भारी वाहनों के आवागमन की वजह से हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

वर्जन..
प्रशासन के अधिकारियों ने जनसभा स्थल बदलने के लिए कहा है। अब थानाभवन की मंडी में जनसभा करने की तैयारी की जा रही है।
मुकेश सैनी, जिलाध्यक्ष रालोद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें