फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने समझाई ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एडीएम संतोष कुमार सिंह। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एडीएम ने समझाई ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया
विज्ञापन

शामली। एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह ने राजनीतिक दल के नेताओं के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्हें ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने और जमानत राशि जमा करने की प्रक्रिया समझाई। ऑनलाइन नामांकन के लिए वेब लिंक https://suvidha.eci/gov.in/login उपलब्ध है। जो प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन करना चाहते हैं, वे लिंक के माध्यम से नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उसका प्रिंट निकालकर प्रारूप-1 में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्गत सूचना में इंगित स्थान पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसी प्रकार शपथ पत्र भी लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं। प्रिंट आउट को नोटराइजेशन के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन पद्धति से नामांकन भरने के बाद जमानत धनराशि को भी ऑनलाइन जमा करने का प्रावधान किया गया है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन पद्धति से नामांकन भरने के उपरांत जमानत धनराशि को भी ऑनलाइन जमा करने का प्रावधान किया गया है। नामांकन पत्र सफलतापूर्वक submit करने के बाद जमानत धनराशि जमा करने के लिए विकल्प "Pay" लिंक दिखेगा, जिस पर क्लिक करते हुए ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है। प्रत्याशी पूर्व से चली आ रही व्यवस्था के अंतर्गत नकद रूप से ट्रेजरी चालान के माध्यम से भी जमानत धनराशि जमा कर सकते हैं। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, वेदपाल सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें