फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक पर एसीएमओ का छापा, महिला चिकित्सक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत के मामले में एसीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एक क्लीनिक पर छापा मारा। टीम के आने से पहले ही क्लीनिक को बंद कर महिला चिकित्सक फरार हो गई।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन निवासी मदन ने अपनी पत्नी की डिलीवरी में लापरवाही से बच्चे को मारने का आरोप लगा वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार अपनी टीम के साथ बुधवार के दिन थानाभवन पुलिस चौकी के पीछे चल रहे एक मकान में बबीता के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी महिला क्लीनिक पर लिखे साइन बोर्ड और नंबरों को रंग से पुताई कर फरार हो गई।
एसीएमओ ने थानाभवन निवासी एजाज के शिकायती पत्र पर थानाभवन के ही माजिद के क्लीनिक पर पहुंच जानकारी जुटाना चाही। वह भी टीम के आने की सूचना मिलते ही क्लीनिक को बंद कर मौके से फरार हो गया। एसीएमओ डॉ. विनोद का कहना है कि इन लोगों के बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल सीएमओ ने बताया कि कई लोगों को नोटिस भी दिया गया है। तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें