शामली में चौसाना के गांव पांथुपूरा में विवाद के चलते मायके से ससुराल में पहुंची महिला ने ससुराल पक्ष पर तेजाब डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव पांथुपूरा निवासी महिला प्रीति का अपने ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। एक महीने पूर्व विवाहिता अपने मायके चली गई थी। शनिवार की शाम को प्रीति ससुराल में पहुंची तो आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने अभद्रता की, जिसका पीड़िता ने विरोध किया। इसी बीच ससुराल पक्ष के एक युवक ने तेजाब डाल दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।