फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रुपये लूटने का आरोप, एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख लूटने का आरोप, एक आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

शामली। क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान में एक व्यक्ति ने चार लोगों पर तमंचे के बल पर दो लाख रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला श्रीपाल विहार निवासी मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर से दो लाख रुपये लेकर मोहल्ला पंसारियान में एक व्यक्ति को देने जा रहा था। जब वह मोहल्ला पंसारियान में मंदिर के निकट पहुंचा तो चार लोगों ने उसे घेर लिया और तमंचा दिखाकर दो लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि तीन आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि यह मामला लूटपाट का न होकर प्लाट में बैठने केे लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी मांगेराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें