शामली। मोहल्ला हलवाई हट्टा में नशे की हालत में उत्पात मचा रहे एक नशेड़ी को खाट पर बांध दिया और अस्पताल में लाकर छोड़ दिया। अस्पताल कर्मियों ने उसको खोला। सोमवार की शाम मोहल्ला हलवाई हट्टा के एक दर्जन लोग एक युवक को खाट पर बांधकर अस्पताल में पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को बुलवाया और उन्होंने बताया कि युवक नशे में है और लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।
इसलिए इसका इलाज किया जाए। यह बात कहकर युवक को उनको सौंपकर चले गए। बाद में अस्पताल कर्मियों ने युवक को खाट के बंधन से मुक्त किया। अस्पताल कर्मियों का कहना है कि कई लोग आए थे ओर उसको यहां डालकर चले गए। उधर, युवक ने भी बंधन मुक्त होकर अस्पताल से जाने से मना कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।