फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी और याकूबपुर पर रहा भाजपा गुट का दबदबा

Mon, 29 Jan 2018 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद। साधन सहकारी समिति लिमिटेड के संचालकों के चुनाव में इस बार भाजपाइयों का दबदबा रहा। हसनपुर लुहारी से भाजपा नेता सोमवीर सिंह का गुट, अंबेहटा याकूबपुर में भाजपा नेता जयपाल सिंह का गुट तथा जलालाबाद में सपा नेता जहीर मलिक के गुट का वर्चस्व रहा।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति चुनाव में कई नेताओं की साख दांव पर लगी थी। चुनाव जीतने को लेकर नेता एड़ी चोटी के जोर लगा रहे थे। साधन सहकारी समिति हसनपुर लुहारी चुनाव में भाजपा नेता ठाकुर सोमबीर सिंह गुट भारी पड़ा। लुहारी से नरेश सैनी को 297 व वैशाली सैनी को 309, नागल से समय सिंह को 179 व ब्रजपाल 167, ख्यावड़ी जीत सिंह को 288, गौसगढ से रविंद्र कुमार 227, दखौड़ी से किरणपाल, 324 वोट प्राप्त किए।

दभेडी से  राकेश, उमरपुर से सोमवती निर्विरोध घोषित हुए। अंबेहटा में भाजपा नेता ठाकुर जयपाल का वर्चस्व रहा। अंबेहटा दुलावा सीट से बबलू को 320, अहमदपुर व खानपुर से चुन्नी लाला को 284 व रविकुमार 282 वोट लेकर विजय हुए। गांव चंदेनामाल से रामभूल 393 व उनकी पत्नी नीता 378 वोट लेकर विजयी रहे।
विज्ञापन


सोहजनी उमरपुर से तेलू को 148, मंटी हसनपुर से सूरजवती 100, मनट से नरेश कुमार 156, वोट लेकर विजय रहे। जलालाबाद साधन सहकारी समिति चुनाव में एक बार फिर सपा नेता जहीर मलिक गुट का दबदबा कायम रहा। चुनाव में नौ में से सात उम्मीदवार विजयी रहे। इनमें विजेता रहे संचालक शमशाद को 114, गोपाल दास को 285 व मदन सैनी को 319, जामिन अली में राजकुमार को 112 व यासीन को 113, मोहम्मदी गंज में अनिता को 322, रामरतन मंडी से शुक्रमा को 77 वोट मिले। शाहगाजीपुरा से महबूब को 58 और खिडकली से विकास को 58 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें