फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में आरती रही अव्वल

विज्ञापन
ऑनलाइन स्वीप गतिविधि के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले के डिग्री कॉलेजों में चल रहे जनपद स्तरीय स्वीप सप्ताह के तीसरे दिन मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आरती उपाध्याय ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में जैन स्थानक कॉलेज बड़ौत की प्राचार्या डॉ. अनीता जैन और प्रशिक्षिका स्मार्ट गर्ल कार्यशाला भारतीय जैन संघटना डॉ. रितु जैन रहीं। उन्होंने कहा कि किसी प्रतियोगिता में हार जीत का महत्व नहीं होता, महत्व होता है आपकी सशक्त भागीदारी का।
स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने प्रतिभागियों को नोटा के बारे में बताया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला की छात्रा आरती उपाध्याय रही। द्वितीय स्थान ओम श्री गुरु साक्षी रामचंद्र संस्थान जसाला की प्रतिभा चौहान और तृतीय स्थान पर वीवी पीजी कॉलेज की अंशु व राजकीय महिला पॉलिटेक्निक शामली की ज्योति चौहान रहेे। संचालन डॉ. भूपेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में रिया संगल, सागर, ज्योति, पारिक, सोबिया, शिरीन, मेघा, मन्नू, सोनू, जावेद, हिना, रितिका आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

ऑनलाइन स्वीप गतिविधि के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें