फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने धोखाधड़ी कर खाते से निकाली गई रकम दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बीटेक के छात्र के बैंक खाते से धोखाधड़ी से डेबिट किए गए 20990 रुपये साइबर सेल ने वापस कराए।
विज्ञापन

शहर के शांति नगर शिव कालोनी निवासी वासु विश्वकर्मा ने 10 नवंबर को साइबर सेल को सूचना दी थी कि वह बीटेक का छात्र है। नौ नवंबर को उनके पास फ्लिपकार्ट के एजेंट बनकर एक कॉल आई थी । कॉल करने वाले उससे डेबिट कार्ड संबंधी जानकारी धोखे से जानकारी ले ली। इसके बाद उसके बैंक के अकाउंट से 31 हजार रुपये की धनराशि डेबिट कर ली। जब उसे अकाउंट से रकम डेबिट होने का मेसेज मिला जब उसे धोखाधड़ी का पता चला। छात्र ने इसकी जानकारी साइबर सेल को दी। साइबर सेल शामली ने पीड़ित छात्र से धोखाधड़ी से की गई डेबिट ट्रांजक्शन को आईडेंटीफाई करने के लिए जरूरी जानकारी ली। कार्रवाई करते हुए बैंक ट्रांजक्शन में ठगी गई धनराशि 20990 वासु के बैंक खाते में रिफंड कराई गई। साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि बाकी रकम 9999 रुपये के लिये संबंधित बैंक, मध्यस्त कंपनी से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें